सूरत में सोमवार को देर रात एक भयानक हादसा हुआ है. वहां किम रोड पर एक डंपर ने बच्चे समेत 22 लोगों को कुचल दिया. जानकारी के मुताबिक, 14 लोगों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई. बाकी 8 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. इन्हें सूरत के स्मीमेर अस्पताल (SMIMER Hospital) में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक, ये लोग मजदूर थे और सड़क किनारे सो रहे थे. उसी वक्त डंपर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सोते हुए मजदूरों पर चढ़ गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सूरत के आया पालोद गांव में हुआ. सभी मृतक मजदूर थे जो कि फुटपाथ पर सोए हुए थे. उस दौरान गन्ने से भरा ट्रैक्टर और ट्रक आमने-सामने आ गए थे, उसी दौरान ट्रक चालक ने डंपर पर से कंट्रोल खो दिया और वह ट्रक फुटपाथ पर सोए हुए मजदूरों पर चढ़ गया. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी मजदूर राजस्थान के ही रहने वाले थे.

Input: Tv9 Bharatwars

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD