देश आज अपना 72वां गणतंत्र मना रहा है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर झंडोतोलन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया और सलामी ली। हालांकि इस दौरान अन्य साल की तुलना में कम भीड़ नजर आई। सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनायें।
आज हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखना है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है। https://t.co/OucyLhPxvc— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 26, 2021
बता दें कि प्रदेश का मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होना है. जिसमें राज्यपाल फागू चौहान द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा। हालांकि कोरोना के कारण कार्यक्रम में आम लोगों की भीड़ को दूर रखने की बात कही गई है।






