आद्री के निदेशक शैवाल गुप्ता का निधन हो गया. आज शाम 7 बजे पटना में अंतिम सांस ली. आज पटना के गुल्बी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. काफी लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे. उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी.

शैवाल गुप्ता विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है. एक अर्थशास्त्री के रूप में भी उनकी पहचान थी. आद्री के निदेशक के तौर पर उन्होंने बिहार झारखंड के विकास के लिए निरंतर प्रयास रहे, पिछले कई साल से बिहार के विकास के लिए सरकार का सहयोग करते रहे.

शैवाल गुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में लिखा कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के निदेशक और आद्री के सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता के निधन एक अपूरणीय छति है.

View From The Right: King without crown | The Indian Express

उनके निधन से बिहार ही नहीं देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थानों में प्रमुख भूमिका निभाई थी. उन्होंने बिहार में वित्त आयोग के सदस्य के साथ ही कई संस्थाओं को अपने अनुभवों का लाभ पहुंचाया था. बिहार के कई आर्थिक सुधारों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

शोक संदेश में सीएम नीतीश ने आगे लिखा कि वे आर्थिक एवं राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर भी जाने जाते थे. उनके निधन से आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय छति हुई है. शैवाल गुप्ता जी से मेरे व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी.

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी मै धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थाना की है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD