ई दिल्‍ली. डिजिटल इंडिया के दौर में अब लोग किस तरीके से ऑनलाइन ठगी का शिकार तेजी से हो रहे हैं. इसका बड़ा उदाहरण अब यह है कि साइबर ठग आम और खास किसी को नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा मामला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बेटी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी का सामने आया है.

सीएम केजरीवाल की बेटी हर्षिता (Harshita) ने अपने घर के सेकंड हैंड सोफे को बेचने के लिए ओएलएक्स (OLX) के जरिए बेचने का ऐड डाला था. लेकिन वह इसे बेचने की वजह से खुद ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाएंगी, ऐसा नहीं सोचा था.

सीएम केजरीवाल की बेटी से ठगे ‌34 हजार, OLX पर‌ बेचना चाहती थीं पुराना सोफा

सोफा बेचने पर उनको ऑनलाइन पेमेंट तो नहीं हुई लेकिन उनके अकाउंट से दो ट्रांजैक्शन में कुल ₹34000 अकाउंट से जरूर कट गए. अकाउंट से अपनी राशि कटने और OLX के जरिए सामान बेचने की एवज में राशि नहीं मिलने की शिकायत सीएम की बेटी हर्षिता ने सिविल लाइंस थाने में दी है.

सीएम केजरीवाल की बेटी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस के नार्थ जिले की साइबर सेल (Cyber Cell) ने इस मामले की तेजी से जांच करनी शुरू कर दी है. मामला रविवार का बताया गया है.

पुलिस को दी गई शिकायत में सीएम की बेटी हर्षिता ने बताया है कि वह अपने घर का सोफा बेचना चाहती थी. सोफा बेचने के लिए उसने ऑनलाइन ओएलएक्स साइट पर सोफे का विज्ञापन डाला. उसकी फोटो अपलोड की. इसके बाद उनसे किसी ने सोफा खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए संपर्क किया. इसके बाद एक राशि भी तय की गई.

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इसके बाद उनको राशि भेजने पर सहमति जताई और राशि भेजने के लिये अकाउंट नंबर सही होने को सुनिश्चित किया.
ऐसा इसलिए किया गया कि कहीं अकाउंट नंबर गलत तो नहीं है जिसमें तय राशि को अकाउंट में भेजा जाएगा. इसके लिए ठग ने पहले ₹2 की राशि उनके अकाउंट में सेंड की. इसके बाद उस पर हर्षिता को उन पर भरोसा हो गया.

लेकिन आरोपी ने उनसे ऑनलाइन ठगी का एक नया और तरीका अपनाया. बताया गया है कि अज्ञात आरोपी ने हर्षिता को एक क्यूआर कोड इसलिए भेजा जिसको स्कैन करके पैसे अकाउंट में भेजे जा सके. लेकिन उनके अकाउंट में राशि आने की बजा‌य उल्टे उसमें से कट गई. जब शिकायतकर्ता हर्षिता ने उससे पूछा तो उसने बताया कि गलत क्यूआर कोड सेंड हो गया था. वह दोबारा क्यूआर कोड भेज रहे हैं. इसको स्कैन करने पर कटे हुई राशि भी आपको वापस आ जाएगी और जो सोफे की कीमत तय की गई है वह भी आपको अकाउंट में सेंड कर दी जाएगी.

साइबर ठग की इस चाल में हर्षिता आ गईं और उन्होंने दोबारा क्यूआर कोड स्कैन किया. इसके बाद उनके अकाउंट से एक बार फिर पैसे कट गए. उनके अकाउंट से करीब ₹34000 गायब होने की बात शिकायत में की गई है. अब पुलिस इस मामले पर साइबर ठगों की जांच कर पहचान कर पकड़ने में जुट गई है. हाईप्रोफाइल मामला होने के बाद पुलिस इस मामले में किसी प्रकार की ढील बरतने के मूड में नहीं है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD