बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद करने का नेक कदम उठाया है। इस साल वैलेंटाइंस डे मौके पर उन्होंने यह करने का फैसला किया है। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, जिनका निधन कैंसर के कारण हुआ था। अब उन्होंने मां की याद में कैंसर से पीड़ित 100 कपल्स की मदद करने का निर्णय लिया है।

Image result for arjun kapoor malaika arora

अर्जुन कपूर मां के निधन के बाद लगातार कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करते रहे हैं। वह कैंसर पैशेंट्स ऐड एसोसिएशन (CPAA) के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।

अर्जुन ने अपने इस पहल को लेकर कहा, ”महामारी ने हमें एक-दूसरी की मदद और प्यार करने का महत्व सिखाया है। हम फरवरी में वैलेंटाइंस डे का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि अपने अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकें, लेकिन इस बार मैंने कुछ अलग करने का फैसला लिया है।”

Image result for arjun kapoor malaika arora

अर्जुन ने आगे बताया कि वह कैंसर पैशेंट्स ऐड एसोसिएशन के साथ मिलकर 100 वंचित जोड़ों को मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहे हैं, जिसमें से एक साथी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहा हैं। अर्जुन का मानना है कि ये ऐसे कपल्स हैं, जिसमें एक साथी इस घातक बीमारी से लड़ रहा है जबकि दूसरा इस लड़ाई में उसे हम कदम पर सपोर्ट करता है।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इस पीरियड-ड्रामा फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं था। अब अर्जुन ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD