दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की आज दूसरी बरसी है। सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप स्थित स्मारक पर आतंकी हमले में शहीद होने वाले चालीस जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बीते वर्ष महाराष्ट्र के उमेश गोपीनाथ जाधव पुष्पांजलि समारोह के विशिष्ट अतिथि थे।

Image result for pulwama attack anniversary

हमले में शहीद होने वाले चालीस जवानों के परिवारों से मिलने के लिए उन्होंने 61000 किलोमीटर लंबी यात्रा की थी। साथ ही उन्होंने सभी शहीद जवानों के घरों, श्मशान घाटों और बनाए गए स्मारकों के पास से मिट्टी को इकट्ठा किया और यहां लेकर पहुंचे थे।

Image result for pulwama attack anniversary

स्मारक उस जगह से थोड़ी दूरी पर स्थित सीआरपीएफ कैंप के अंदर स्थापित किया गया है, जहां जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार सुरक्षाबलों के काफिले से टकराकर खुद को उड़ा लिया था। स्मारक पर उन सभी 40 जवानों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और सीआरपीएफ का ध्येय वाक्य सेवा और निष्ठा भी अंकित किया गया है।

Source : Amar Ujala

 

Image result for pulwama attack anniversary

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD