बिहार के गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के रहनेवाले कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बच्ची (7) के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना उस वक्त हुई जब आरोपित की पत्नी सामान खरीदने बाजार गई थी. इस दौरान उसे रास्ते मे याद आया कि वह अपना मोबाइल घर पर हीं छोड़ दिया है.

वहीं, जब महिला मोबाइल लेने अपने घर पहुंची तो स्थिति देख उसके होश ही उड़ गए. महिला ने देखा कि उसका पति अपने हीं बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था. उसके बाद पीड़िता महिला ने महिला थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया तथा 164 का बयान के लिए सोमवार को कोर्ट भेजा जाएगा. आरोपी 55 वर्षीय पिता धर्मेंद्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इधर, पीड़िता की मां ने कहा कि जिसके भरोसे बच्ची थी वही हवसी बन जाएगा यह कभी नही सोचा था. ऐसे दुष्कर्मी को कड़ी से कड़ी सजा मिले. पति ने रिश्ते को कलंकित करने का कार्य किया है.

वहीं, महिला थाना प्रभारी रवि रंजना ने बताया कि शनिवार देर शाम टिकारी से महिला पहुंची थी, जिसने पूरी कुकृत्य की जानकारी दी थी, उसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD