केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ 40 किसान संगठनों के शीर्ष नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज यानी गुरुवार को 12 बजे से 4 बजे के बीच देशभर में रेल का चक्का जाम किया जा रहा है। पटना से लेकर दिल्ली और अंबाला तक में रेल रोको आंदोलन का असर दिखना शुरू हो गया है। पटना में ट्रेनें रोकी गईं हैं, वहीं दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है।
रेल रोको आंदोलन की कुछ तस्वीरे, करनाल (घरौंडा) रेलवे ट्रैक की पटरी पर हुक्का लेकर बैठा किसान #RailRoko #RailRokoForFarmers #farmersrprotest #FarmersProtests #haryana pic.twitter.com/XH1EIafYmQ
— Deep Naman Singh (@DeepNamanSingh1) February 18, 2021
माना जा रहा है कि किसानों के रेल रोको आंदोलन का सबसे अधिक असर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-भोपाल, व दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ने की संभावना है। वहीं, रेल मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ-जीआरपी के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती की है। तो चलिए जानते हैं किसान रेल रोको आंदोलन से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स…
हरियाणा के सोनीपत में भी बड़ी संख्या में किसान पटरियों पर बैठे हैं। रोलों की आवाजाही रोक दी गई है। पटरियों पर जमे कई किसान आराम से हुक्का पीते नजर आए।
हरियाणा के अंबाला में किसानों ने पटरियों पर बिस्तर लगा दी है। बुजुर्ग से बच्चे तक पटरियों पर बैठे हुए हैं।
रांची में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने चार घंटे के रेल रोको प्रदर्शन के दौरान पटरियों को ब्लॉक कर दिया। सीपीआई-एम के कार्यकर्ता कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटरियों पर चलते रहे।
Input: Live Hindustan









