जिले के मिठनपुरा थाना (Mithanpura Thana) क्षेत्र के कन्हौली मठ (Kanhauli Math) के समीप अपने कमरे में लगभग 35 वर्षीय अमरेंद्र कुमार (Amrendra Kumar) ने खुदकुशी (Sucide) कर ली. फंदे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

दरअसल घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि आज सुबह में जब कमरे के गेट पर आवाज दी गई तो गेट अंदर से बंद था. काफी प्रयास किया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ. तब प्रशासन को बुलाया गया, तो देखा कि भाई ने फंदे से लटका हुआ है.

बताया जा रहा है कि करीब 1 महीने से कोई काम धंधा नहीं कर रहा था. काम छूट गया था और इसी वजह से कर्ज में भी डूब गया था, जिस कारण तनाव में चल रहा था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा कर्ज की बात बताई जा रही है. इसी कारण तनाव में चल रहा था.  फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD