बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद राज्य के कई जिलों में शराब का अवैध कारोबार किया जाता है. उधर बिहार में शराबबंदी पर कई नेता सवालिया निशान खड़ा कर चुके हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर भी इसे खत्म करने की मांग की जा चुकी है.

आज एक बार फिर राजद विधायक ने इसे खत्म करने की मांग की है. कुढनी से विधायक अनिल सहनी ने कहा की बिहार से शराबबंदी पूरी तरह हटा देनी चाहिए. ताकि कोई भी व्यक्ति जहरीली शराब पीने से हटा देनी चाहिए.

उन्होंने कहा की इससे सरकार को रेवेन्यु मिलेगी. उन्होंने कहा की सरकार ने इसके चलते बिजली का बिल बढ़ा दिया है. बताते चलें की अनिल सहनी कथित जहरीली शराब से हुई एक ही गांव में 50 मीटर की परिधि में एक घर के दो समेत कुल 5 लोगों की मौत पर पत्रकारों से वार्तालाप कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD