यूपी के अलीगढ़ में एक शर्मनाक वारदात हुई है। यहां एक नाबालिग का किशोरों ने यौन उत्पीड़न कर दिया। दोनों किशोरों ने लड़के को 20 रुपए देकर कहा कि अब तुम अपना मुंह बंद रखना। धमकी भी दी कि किसी से भी इस घटना का जिक्र मत करना। यह घटना लोढ़ा इलाके में हुई।

पीड़ित के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को कुछ खेती का सामान लेने के लिए बाजार भेजा था। दोनों नाबालिग आरोपी पीड़ित के साथ बाजार गए थे। दोनों उसे पास के जंगल में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को पूरी कहानी बता दी। अब दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

पीड़ित के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों आरोपी उसके परिवार से परिचित थे। उसने पुलिस को बताया कि जब उसकी पत्नी अपराध के बारे में दो आरोपियों के माता-पिता से शिकायत करने गई, तो उन्होंने इस घटना के बारे में सुनने से इनकार कर दिया।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD