कैमूर. जिल के भबुआ के चैनपुर के सिकंदरपुर गांव में एक ढोंगी बाबा इन दिनों कैंसर के मरीजों को छूकर ठीक करने का दावा कर रहा है. वहीं दर्जनों पाखंडी लोग बाबा के पास रोज आते हैं. लोग आज भी डॉक्टर और अस्पताल के पास जाने की बजाए लोग ढोंगी बाबा के पास आते हैं.

ढोंगी बाबा मुकेश चौहान के पास इलाज कराने पहुंची महिला और अन्य लोग.

यहां लोगों का केवल छूकर कैंसर का इलाज कराने वाला ढोंगी मुकेश चौहान पहले ठीकेदारी करता था चेन्नई, हैदराबाद के बाद जिले में छोटा मोटा ठेकेदारी के काम सही से नहीं चला तो मुकेश ने अंधविश्वास की दुकान खोल ली. इसके लिए सबसे पहले ढोंगी बाबा ने घर में सीतला माता का मंदिर बनाया फिर अंधविश्वास का खेल शुरू कर दिया. इस खेल को चालू किए महज दो माह हुआ और लोग इस अंधविश्वास के लपेटे में आने लगे.

इस बाबा के पास ज्यादातर मरीज बच्चे की चाह, रोग मुक्ति, दुखों से छुटकारा पाने के लिए आते हैं. अब बाबा खुद को सीतला माई का कलयुगी अवतार बताता है और दावा करता है कि कैंसर जैसे लाईलाज बीमारी को सिर्फ 29 मिनट में ठीक कर सकता है. जिसको औलाद नहीं उसे तीन माह में गर्भवती होने के साथ सभी समस्याओं का निदान करने का दावा करता है. हालांकि अभी तक कोई ऐसा मरीज नहीं मिला जो बाबा के इलाज से ठीक हो गया हो.

बाबा के पास इलाज के लिए पहुंची जानकी देवी ने बताया कि शादी के चार साल बीत गया, लेकिन आज भी उनको संतान नहीं हुआ, इसीलिए बाबा के दरबार में आए हैं. अवतारी देवी जो यूपी के नौबतपुर से पहुंची थीं जो सुगर के साथ जोड़ो का दर्द से परेशान हैं. इलाज के साथ दुआ के लिए यहां पहुंची थी. बाबा के पास तरह-तरह के बीमारी से ग्रसित लोग आते है.

सिकंदरपुर के पूर्व मुखिया अनिल सिंह पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी अंधविश्वास है, जिसके चलते लोग डॉक्टर के पास जाने के बदले बाबा के पास आते हैं. रोज भीड़ रहती है पर रविवार और मंगलवार को काफी भीड़ होती है.

खुद को सीतला माता का अवतार बताता है ढोंगी

सिकंदरपुर गांव का रहने वाला उमेश चौहान खुद को सीतला माता का अवतार बताता है. साथ ही दावा करता है कि कैंसर जैसी बीमारी को 29 मिनट में सिर्फ छूने मात्र से ही ठीक कर देता है. वहीं बाबा 17 साल की तपस्या करने का भी दावा करता है. ढोंगी बाबा ने कहा कि उसके सिर पर माता का आशीर्वाद है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD