बिहार के नालंदा में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर बार बालाओं के डांस के बीच 12 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बच्चे के परिजन जमीन विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना नूरसराय थाना इलाके के वंश गोपालपुर गांव में सोमवार की रात की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है।

मृत बच्चे के परिजनों की मानें तो उनके पड़ोसी मंगरेला पासवान के पुत्र विक्की कुमार का जन्मदिन था। जिसमें पार्टी चल रही थी। इस पार्टी के लिए गांव के सभी लोगों को न्योता दिया गया था। जन्मदिन की पार्टी के दौरान बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी। बार बालाओं के ठुमके के दौरान जब सभी मस्ती में झूम रहे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर उसने बालक को गोली मार दी। और भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी। जब तक पुलिस गांव पहुंची तब तक परिजन शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल चले गए थे। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD