कोरोना संकट के बीच महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। बम-बम भोले के जयघोष से जानकी जन्मभूमि गूंजेगी। शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। उधर, भगवान शंकर की बरात की मनोहारी झांकियों की तैयारी चल रही है। हर तरफ आस्था और श्रद्धा का अदभुत संगम दिख रहा है।

खासकर महिलाओं में अति उत्साह है। महाशिवरात्री के अवसर पर भगवान शिव और उनकी शक्ति की भक्ति में श्रद्धालु सदियों से लीन रहते हैं। दर्शन व जलाभिषेक को भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जिला पुलिस व प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। हलेश्वर स्थान मंदिर के सचिव सुशील कुमार ने कहा कि महाशिवरात्री के अवसर पर चौबीसों घंटे मंदिर का पट खुला रहेगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ रात में बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। फूल-मालाओं व बागंबरी पोशाक से श्रृंगार की तैयारी की गई है। फूल, बेलपत्र, धतूरा आदि से पूजन के बाद बाबा का अभिषेक दुग्ध व जल से किया जाएगा। भजन-कीर्तन का भी विशेष प्रबंध है।

gnsu-paramedical-courses-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD