नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी ट्रेन में आग से रेल मंडल मुख्यालय पर खलबली मची हुई है। आग लगने के बाद आग से क्षतिग्रस्त कोच सी – 5 को काट कर अलग कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम एन एन सिंह समेत अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच गए।

मुरादाबाद से डीआरएम भी जाएंगे। आग कैसे लगी। यह अभी साफ नहीं हुआ है। कोच में जब आग लगी तब 35 यात्री सवार थे। जिन्हें मौके पर ही अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया। डीसीएम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित है। सभी को देहरादून पहुंच दिया गया है।

gnsu-paramedical-courses-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD