बिहार में परीक्षा और परीक्षा में दिए गए अजब-गजब जवाब हर बार चर्चा में रहते हैं. ऐसे में नवादा के चार केंद्रों पर 12वीं क्लास के पेपर चेक किए गए. चेकिंग के दौरान छात्रों द्वारा लिखे गए उत्तरों को देखकर शिक्षक भी हैरान रह गए. कई छात्रों ने कोरोना के कारण पढ़ाई नहीं हो पाने का जिक्र किया है. वहीं कई ने खुद को कोरोना संक्रमित और बीमारी का हवाला देते हुए पास करने की अपील की है.

पास होने के लिए छात्रों ने अलग-अलग तरीके से अपील की है. छात्रों ने उत्तर की जगह पर प्रश्न ही लिख दिया है. इसके अलावा कई कॉपी में छात्रों ने अपना मोबाइल नंबर लिखकर संपर्क करने का अनुरोध किया. वहीं एक छात्रा ने बड़ी ही अजीब अपील की है. छात्रा अपनी आसंर शीट के जरिए शादी टूटने का हवाला देते हुए पास करने की अपील की है

आपकी बेटी होगी तो आप जरूर समझेंगे

छात्रा ने अनुरोध किया है कि 26 मई को मेरी शादी है, अगर मैं फेल हो गई तो पता नहीं क्या होगा. छात्रा ने अपील की है कि उसे पास कर दिया जाए. वो बुखार होने के कारण पेपर ठीक से नहीं लिख पाई है. छात्रा ने आगे लिखा है कि सर बेटी समझकर अच्छे नबंर दे दीजिएगा, आपको प्रणाम करते हैं. जैसी आपकी बेटी है, वैसे ही हम भी हैं. हम बहुत गरीब परिवार से आते हैं. आपकी बेटी होगी तो आप जरूर समझेंगे. छात्रों की ऐसी आंसर शीट पढ़कर चेकर परेशान हैं.

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

इससे पहले बिहार शिक्षा विभाग ने प्रदेश के बच्चों के लिए एक अहम फैसला लिया था. इस फैसले के हिसाब सत्र 2020-21 में पहली से आठवीं क्लास तक के बच्चों को बिना किसी परीक्षा के अगली क्लास में प्रोमोट कर दिया जाएगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को संकल्प भी जारी कर दिया है. कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के सभी स्कूल 13 मार्च, 2020 से बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद 8 फरवरी, 2021 से क्लास 6वीं से 8वीं तक और 1 मार्च, 2021 से पहली से पांचवी तक के बच्चों के लिए स्कूलों शर्तों के साथ खोले गए थे.

Input: tv9

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD