राजद की ओर से आज यानी 23 मार्च को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की है। खासकर विधानसभा के आसपास के इलाके में विशेष चौकसी की व्यवस्था की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना के जिन प्रमुख जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, उसमें इनकम टैक्स, डाक बंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, कारगिल चौक, हड़ताली मोड़, सचिवालय मोड़, आर ब्लॉक, गर्दनीबाग, हार्डिंग रोड आदि शामिल हैं। अधिकांश जगहों पर वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा यातायात सुगम तरीके से चले, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

– प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद आरजेडी समर्थक उग्र हुए। बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच पत्थर बाजी भी हुई। इसके

– बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ विधानसभा घेराव की ओर बढ़े उग्र राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रोकने की कोशिश की गई।

– बिहार स’शस्त्र पुलिस बल विधेयक के खिलाफ तेज प्रताप समेत राजद के नई नेता शामिल हैं। बता दें कि इस मार्च के लिए राजद को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद राजद समर्थक इस घेराव के लिए जुटे।

– बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ विपक्ष का विधानसभा में जबरदस्त हंगामा। वेल में आकर की नारेबाजी। 11.6 मिनट पर सभाध्यक्ष ने 12 बजे तक के लिए कार्यवाही की स्थगित

– 10, सर्कुलर रोड पर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार स’शस्त्र पुलिस बल विधेयक काला कानून है और इसे किसी भी हालत में सदन में पास नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 19 लाख रोजगार के वादे सहित जनहित के तमाम मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही इसलिए हमने विधानसभा घेरने का फैसला किया है। इस मौके पर उन्होंने राजद के मुखपत्र राजद समाचार का भी लोकार्पण किया।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD