खबर हाजीपुर सदर अनुमंडल से है। जहां बिहार बंद के दौरान राजा समर्थकों ने महात्मा गांधी सेतु के पास गर्दनिया चौक के पास सड़क जाम कर दिया है। जिसके चलते हाजीपुर मुजफ्फरपुर और छपरा जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लग गया है और इस काम में हजारों गाड़ियां फंसी है।

बिहार बंद के कारण जाम में गाड़ियों के फ़सने के बाद यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर आगजनी भी की गई है और राजद के समर्थक और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं इस मौके पर महुआ के राजद विधायक मुकेश रोशन में नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि सीएम नीतीश कुमार के इशारे पर विधानसभा में राजा विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई।

उन्होंने कहा किसके लिए नीतीश सरकार पूरी तरह दोषी है केवल सुशासन का ढोल पीटा जा रहा है लेकिन नीति शासनकाल में कोई सुरक्षित नहीं है यहां तक की जनप्रतिनिधियों के साथ भी नीतीश सरकार मारपीट और बदसलूकी पर उतर आई है।

Input: News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD