बिहार एसटीएफ को नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पटना और जहानाबाद में एक साथ छापेमारी में तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के साथ ही कई आग्नेयाश्त्र व विस्फोटक बनाने के सामान सहित कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं. जहानाबाद के विस्तार और पटना के गजाधर चक में छापेमारी में तीन नक्सली भी गिरफ्तार किए गए हैं. जहानाबाद के विस्तौल से दो कुख्यात नक्सली परशुराम सिंह और संजय सिंह को पकड़ा गया है जबकि दानापुर के गजाधर चक से गौतम सिंह नाम का नक्सली गिरफ्तार किया गया है.

इस छापेमारी में कुख्यात परशुराम सिंह और संजय सिंह के पास से 605 डेटोनेटर, . 315 का रेगुलर राइफल, सात मैगजीन और 25 राउंड कारतूस समेत कई आपतिजनक चीजें बरामद की गई हैं. वहीं दानापुर के गजाधर चक से गिरफ्तार गौतम सिंह के पास से 4 डेटोनेटर समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी हथियार और विस्फोट बिहार और झारखंड के नक्सलियों को आपूर्ति किया जाता था. एसटीएफ की कार्रवाई में गिरफ्तार सभी नक्सली मृतक नक्सली अरविंद सिंह के सहयोगी रहे हैं. उक्त बरामद अग्नेयास्त्र व विस्फोटक सामानों के संबंध में और भी जानकारी प्राप्त की जा रही है.

Input: News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD