अगर कोई आप से कहे की मोबाइल गेम की वजह से किसी की जान जा सकती है तो शायद आप इस बात को नहीं मानेंगे. बिहार के कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के कोलासी थाना क्षेत्र के मकईपुर गांव के 15 वर्षीय छात्र आयुष को मोबाइल गेम की लत के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. उसकी मौत के बाद से घर में मातम छाया हुआ है.

दरअसल, लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आयुष के परिजन ने उसे मोबाइल फोन दिलाया था इस दौरान आयुष पढाई के साथ-साथ ऑनलाइन गेम भी खेला करता था. जिसके बाद उसे गर्दन में दर्द की शिकायत होने लगी थी. जिसके बाद एक दिन पैन किलर के ओवरडोज की वजह से उसकी जान चली गई.

क्या कहते हैं डॉक्टर
सदर अस्पताल कटिहार के डॉक्टर पंकज कुमार सिंह कहते है कि लंबे समय तक मोबाइल चलने से इसका असर आंख पर पड़ता है. इसके अलावा इसका आप की गर्दन पर भी होता है. जिस वजह से लोग पैन किलर लेना शुरू कर देते हैं. जिसका असर उनकी किडनी पर पड़ता है. कुछ ऐसा ही आयुष के साथ हुआ होगा. सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस अटैक की वजह से उसकी जान चली गई होगी.
फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं आयुष की मौत के बाद लोग भी काफी ज्यादा हैरान हैं.
Input: Zee Media






