बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार को लोन की किस्त नहीं देने पर एजेंटों ने पीट-पीटकर एक महिला की जान ले ली। पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर 5 की यह घटना है। आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्ता माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के सात कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद है।

विस्तृत जानकारी मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD