कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मामूली लक्षण मिलने पर मैंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। राहुल गांधी ने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। .
After experiencing mild symptoms, I’ve just tested positive for COVID.
All those who’ve been in contact with me recently, please follow all safety protocols and stay safe.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2021
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना संक्रमण की वजह से एम्स में भर्ती हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यही नहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।







