बिहार में का बा… गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने शुक्रवार को ट्वटिर पर रोते हुए मदद की गुहार लगाई तो एक के बाद एक कई हाथ उनके लिए दुआ करने को खड़े हो गए। कुमार विश्वास, मनोज बाजपेयी जैसी दिग्गज शख्सियतों ने उनकी मदद के लिए गुहार लगाई और इसका नतीजा तुरंत सामने आया। राजद के मुख्य चेहरा और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तुरंत जानकारी दी कि उनकी मदद की जा रही है। बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और कैमूर जिले के रामगढ़ से राजद विधायक सुधाकर सिंह उनकी मदद की व्यवस्था कर रहे हैं।
आज मेरी अपनी माताजी कोरोना वार्ड में भर्ती हैं.
तबियत सही नही लग रही |
नाम – चंपा सिंह
उम्र – 48 वर्ष
सदर अस्पताल
नोवल कोरोना वार्ड, 2nd फ्लोर
एकता चैराहा
कैमूर( भभुआ,बिहार) pic.twitter.com/V4h7It3BNF— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 23, 2021
कोरोना पीड़ित मां की मदद के लिए लगाई गुहार
नेहा ने अपनी कोरोना पीडि़त मां की मदद के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि मां का इलाज कैमूर के सरकारी सदर अस्पताल में हो रहा है, लेकिन अब उनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब लग रही है। उन्हें नजदीक के निजी मेडिकल कॉलेज में ले जाने की सलाह मिल रही है, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे वहां इलाज करा सकें।
.
कुमार विश्वास ने मदद के लिए तेजस्वी और नीतीश को किया टैग
जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने नेहा के ट्विट को रिट्विट करते हुए तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग किया और उनकी मदद करने के लिए गुहार लगाई। इनके अलावा मनोज बाजपेयी ने भी नेहा के लिए मदद मांगी। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मनोज बाजपेयी ने ही ‘बिहार में इ बा…’ शीर्षक से एक गाना तैयार किया था। इसी के उलट गाना गाकर नेहा पूरे देश में प्रसिद्ध हो गईं।
Input: Dainik Jagran







