काेराेना मरीजाें काे ऑक्सीजन की किल्लत काे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली एजेंसी एनएचएआई भी आगे आई है। काेराेना मरीजाें के लिए एनएचएआई सूबे के 15 जिलाें में ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है। इन प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति काेराेना के डेडिकेटेड अस्पतालाें में की जाएगी। वातावरण से ही ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी चंदन वत्स ने कहा कि पाइप लाइन के माध्यम से काेराेना मरीजाें तक सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

अगले 7 दिनों में इन सभी जगहों पर प्लांट लगा कर ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि यहां उत्पादित ऑक्सीजन का उपयाेग सिर्फ मरीजाें के लिए किया जाएगा। ऑक्सीजन का उत्पादन वातावरण में माैजूद हवा से जिओलाइट पद्धति से किया जाएगा। इसका प्रेशर 3.5 से लेकर 5 बार तक हाेगा। प्रत्येक प्लांट से एक मिनट में 960 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन हाेगा।

इन जिलाें में लगेगा प्लांट
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज, मधुबनी के जयनगर, समस्तीपुर के पटाेरी, भाेजपुर के जगदीशपुर, बक्सर के डुमरांव, पटना के मसाैढ़ी, राेहतास के डेहरी ऑन सोन, वैशाली के महुआ, नवादा के रजाैली, सीवान के महाराजगंज, पूर्णिया के बनमनखी, अररिया के फारबिसगंज, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, बेगूसराय के बलिया तथा भागलपुर के कहलगांव में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।
Input: Dainik Bhaskar






