प्रमंडलीय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में 200 से अधिक बेड का अस्थाई डेडिकेटेड काेविड अस्पताल बनेगा। इसका संचालन आईसीआईसीआई बैंक करेगा। डीएम प्रणव कुमार ने सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए वरीय अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक में इसके निर्माण की स्वीकृति दी। डीपीएम ने बताया कि इस अस्थाई डेडिकेटेड काेविड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी होगा।

बैठक में एसकेएमसीएच के प्रतिनिधि डॉ. गोपाल शंकर सहनी को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु पाइपलाइन दुरुस्त कराए रखने के लिए कहा गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में 18 साल से अधिक उम्रवालाें के टीकाकरण की जानकारी ली गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 321431 लाेगाें का टीकाकरण हुआ है। इनमें 265889 को फर्स्ट व 55542 को सेकंड डोज दिया जा चुका है। साेमवार काे कुल 71 जगह टीकाकरण हुआ जिनमें 23 जगह 18 वर्ष से अधिक उम्रवालाें काे टीका दिया गया।

बैठक में दिए गए निर्देश

कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों का दैनिक निरीक्षण जारी रहे

सीएस गड़बड़ी करनेवाले अस्पतालों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं

दवा कालाबाजारी रोकने को अफसरों की टीम छापेमारी-कार्रवाई करती रहे

अस्थाई डेडिकेटेड कोविड अस्पताल को स्थापित करने की कार्यवाही करें।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD