पटना में प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में कोरोना संक्रमित महिला से कथित रेप के मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने लाइव हिन्दुस्तान की खबर को शेयर करते हुए बिहार के मुख्य सचिव (CS) और डीजीपी को पत्र लिखा है। रेखा शर्मा ने अपने पत्र में मुख्य सचिव को जिला पुलिस और अस्पताल को आवश्यक निर्देश के बारे में बताने को कहा है। वहीं, डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

यह है पूरा मामला

पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला के साथ गैंगरेप का सोमवार को आरोप लगा था। पीड़ित महिला के बयान का वीडियो बनाकर बेटी ने फेसबुक पर भी डाला था। आरोप लगा कि अस्पताल के ही कर्मचारियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया है। बेटी का वीडियो वायरल होते हुए पुलिस फास्ट हुई और जांच के लिए शास्त्रीनगर थाने की महिला पुलिस अधिकारी के साथ अस्पताल पहुंची। शास्त्री नगर थानाध्यक्ष रमाशंकर ने बताया कि पीड़िता के साथ गलत हुआ है कि नहीं, अभी पुष्टि नहीं हो रही है। महिला आईसीयू में भर्ती है।

अस्पताल का पक्ष

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आईसीयू में इलाज के दौरान महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। आंतरिक जांच में पाए गए तथ्यों के आधार हम आरोपों का खंडन करते हैं। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है और हमने जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। बिल्कुल गलत आरोप है। वहां 24 मरीज हैं। कुछ स्टाफ भी रहते हैं।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD