18+ के लाेगाें के वैक्सीनेशन में देशभर में बिहार का नंबर अब तीसरा हो गया है। बिहार पहले स्थान पर पहुंच चुका था लेकिन वैक्सीन की कमी के बाद राज्य का स्थान लगातार नीचे खिसकता चला गया। अब उत्तरप्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है, वहां 19.80 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

बिहार में शनिवार तक 1572323 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। 25 मई तक बिहार में 18-44 साल के लोगों का सबसे अधिक वैक्सीनेशन हुआ था। तब उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर था, अब बिहार तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरे स्थान पर राजस्थान है।

राज्य में शनिवार को 43059 लोगों को कोरोना का टीका लगा। इनमें 35274 काे पहली और 7785 लाेगाें काे दूसरी डाेज लगी। 18-44 साल की उम्र के 10347 लोगों को ही टीका लगा। 45-59 साल के 18214 अाैर 60 साल से ऊपर के 3971 लोगों ने टीका लगवाया। दूसरी डोज लेनेवालों में 45 से 59 साल के 5567 और 60 साल से ऊपर के 1434 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। राज्य में अब कुल 10348837 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

45+ के लिए आज आएगी टीके की 2.14 लाख डोज

राज्य में 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए 2.14 लाख टीका रविवार को पटना पहुंचेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविशील्ड का टीका पटना पहुंचना है। हालांकि राज्य में 18-44 साल के लोगों के लिए टीके की कमी अभी बरकरार रहेगी। क्योंकि 18 + के टीके को लेकर स्पष्ट स्थिति पता नहीं चल पाई है। राज्य सरकार को 3 लाख टीके की डोज 18+ के लिए शुक्रवार को ही मिलनी थी लेकिन शनिवार की देर रात तक इसपर स्पष्ट जानकारी सीरम इंस्टिट्यूट से अधिकारियों को नहीं मिल पाई है कि टीका कब मिलेगा।

Input: dainik bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *