भोजपुर. बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर से शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है. मामला जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव स्थित मैक्स सुपर बैट्री कारखाने का है, जहां सोमवार की रात वाराणसी से दो नर्तकियों को बुलाया गया. इसके बाद कारखाने को बाहर से बंद कर उसमें शराब और बार डांसरों के साथ डटी पार्टी की जा रही थी.

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली के सोनघट्टा गांव स्थित मैक्स सुपर बैट्री कारखाने में बार डांसरों के साथ डर्टी पार्टी मनाई जा रही है. एसपी राकेश कुमार दुबे के निर्देश पर कोईलवर और गीधा ओपी थाना इंचार्ज नेतृत्व में एक टीम गठित कर वहां छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान एक हत्या के आरोपी सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है, जबकि वाराणसी की दो नर्तकियों को पुलिस द्वारा सेफ रखा गया है.

गिरफ्तार किये गए लोगों में कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव निवासी केदार गुप्ता, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, अमरेश कुमार उर्फ तुलसी कुमार, रवि रंजन कुमार, बब्लू चौधरी, ब्रजेश कुमार उर्फ गोविन्दा कुमार, टुनटुन चौधरी, प्रेम कुमार, अखिलेश कुमार उर्फ जेडा, उसी थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव निवासी विनोद कुमार यादव, कुल्हड़िया गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ अभय कुमार, कन्हैया कुमार व उसी थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत सोनघट्टा गांव निवासी धनजी कुमार, चांदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी पंकज कुमार एवं तापाजलपुरा गांव निवासी मो.जुबैद शामिल हैं.

इसमें सकड्डी गांव निवासी प्रेम कुमार एवं अखिलेश कुमार उर्फ जेडा दोनों हत्या लूट सहित कई मामलों में आरोपी हैं एवं इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से 4 बाइक, 1 स्कॉर्पियो, 1 म्यूजिक सिस्टम होम थियेटर, 13 स्मार्ट और 3 छोटा कुल 26 मोबाईल फोन, मैकडॉवेल व्हिस्की का 375ml व रॉयल जेनरल व्हिस्की का 750 ml बरामद किया है.पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक हत्या का आरोपी है और कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. राकेश दुबे ने कहा कि जिले में कोई भी शख्स ऐसी हरकत करता है तो उसको बख्शा नहीं जाएगा. हमारी पुलिस टीम लगातार ऐसी जगहों पर छापेमारी कर रही है जहां नर्तिकयों के साथ शराब पार्टी मना रहे हैं.
रिपोर्ट- अभिनय प्रकाश – News18






