एसकेएमसीएच में बुधवार को ब्लैक फंगस के मरीज 65 वर्षीय लक्ष्मण राम की ऑपरेशन नहीं होने से मौत हो गई। वे मेहसी के रहने वाले थे। उन्हें मंगलवार की रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार की सुबह न्यूरो सर्जन डॉ. दीपक कर्ण के नेतृत्व में उनका एमआरआई और सीटी स्कैन कराया गया। ऑपरेशन की स्थिति होने पर मुख्यालय को सूचना दी गई।

लेकिन, मुख्यालय से मरीज को आईजीआईएमएस रेफर करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन परिजन मरीज को पटना ले जाने की स्थिति में नहीं थे। वे प्रबंधन के समक्ष गिड़गिड़ाते रहे कि यहीं पर ऑपरेशन कर दिया जाए। लेकिन, मुख्यालय के निर्देश के कारण मरीज का ऑपरेशन नहीं किया गया। इसी दौरान लक्ष्मण राम ने दम तोड़ दिया। न्यूरो सर्जन डॉ. दीपक कर्ण ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। उनके ऑपरेशन की सख्त जरूरत थी। इसकी सूचना अधीक्षक और मुख्यालय को दी गई थी।

दूसरा मरीज भी पटना रेफर

एसकेएमसीएच में भी भर्ती ब्लैक फंगस के दूसरे मरीज पप्पू राम को बुधवार की देर शाम स्थिति गंभीर होने पर आईजीआईएमएस पटना रेफर कर दिया गया। सीतामढ़ी के पप्पू राम को 29 मई को ब्लैक फंगस वार्ड-5 में भर्ती किया गया था। इधर, डॉक्टर ने बताया कि ब्लैक फंगस के जिन तीन मरीजों का एसकेएमसीएच में ऑपरेशन किया गया है, उनकी हालत में सुधार है। रविवार तक उन लोगों को देने के लिए ब्लैक फंगस की दवा अस्पताल में है। रविवार तक और दवा उपलब्ध नहीं हुई तो इन लोगों को भी पटना रेफर करना पड़ेगा।

Input: dainik bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *