भागलपुर रेंज के तीनों जिलों भागलपुर, नवगछिया और बांका में छह साल की कार्यावधि पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के तबादले की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसको लेकर रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने भागलपुर एसएसपी, नवगछिया और बांका एसपी को पत्र लिखकर वैसे पुलिस इंस्पेक्टर से सिपाही तक की सूची मांगी है जिन्होंने संबंधित जिले में छह साल की कार्यावधि पूरी कर ली है।

नौ जून को एसएसपी और एसपी के साथ होगी बैठक

तीनों ही जिलों में 31 मई तक अपने छह साल की कार्यावधि पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की सूची मिलने के बाद डीआईजी भागलपुर की एसएसपी और नवगछिया एवं बांका के एसपी के साथ नौ जून को बैठक करेंगे। कार्यावधि पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों का जिला तबादला किया जायेगा। इन तीनों ही जिलों में उनको इधर से उधर किया जायेगा। तीनों जिलों के कई इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार और सिपाहियों का तबादला होने की संभावना है।

एक तरफ छह साल की कार्यावधि पूरी करने वाले पुलिस

पदाधिकारियों और जवानों का दूसरे जिले में तबादलने की तैयारी हो रही है वहीं नवनियुक्त सिपाहियों के जिले में योगदान देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। पिछले तीन दिनों में 70 जवानों की शारीरिक दक्षता और उनके प्रमाण पत्रों की जांच पूरी की गयी। उसके बाद उनका मेडिकल कराया जायेगा। मेडिकल के बाद वे जिले में योगदान दे सकेंगे। गौरतलब है कि भागलपुर जिले में 341 नवनियुक्त सिपाही उपलब्ध कराये गये हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले उन्हें वापस करा दिया गया था। अब संक्रमण घटा तो उनके योगदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, ‘रेंज के तीनों जिलों में कार्यावधि पूरी करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर से सिपाही तक की सूची तीनों जिलों से मांगी गयी है। कार्यावधि पूरी करने वाले पदाधिकारियों और जवानों का जिला ट्रांसफर किया जायेगा। इसको लेकर भागलपुर एसएसपी, नवगछिया और बांका एसपी के साथ बैठक होगी।’

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *