आंख की हर बीमारी ब्लैक फंगस नहीं है। अभी के माैसम में आंख में कीचड़ आना, हल्का लाल हाेना या आंख आना आम बात है। इसलिए इस तरह की शिकायत हाेने पर किसी काे घबराने की जरूरत नहीं है कि उन्हें ब्लैक फंगस हाे गया है। आंख से जब दाे-दाे चीज दिखने लगे। आंख बड़ा हाे जाए। आंख में तिरछापन हाे जाए। पलक गिर जाए ताे यह आंख में ब्लैक फंगस के लक्षण हैं।

इस तरह का लक्षण पाए जाने पर फाैरन डाॅक्टर से मिलें। वैसे मरीज जाे काेराेना से ठीक हुए हैं, जिनका क्रेटिन लेवल बढ़ा हुआ है और उनका शुगर अनियंत्रित हैं ताे उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लाेग रिस्क पर हैं। आईजीऐईएमएस के नेत्र राेग विभागाध्यक्ष डाॅ. विभूति प्रसन सिन्हा ने बताया कि लाेगाें काे पैनिक हाेने की जरूरत नहीं है। जब लक्षण दिखे तभी डाॅक्टर के पास जाएं। आंख की हर बीमारी ब्लैक फंगस नहीं है। उन्हाेंने कहा कि बिहार में दूसरी लहर में काेराेना के मरीजाें की तादाद बढ़ने के बावजूद भी अब तक 350 से कुछ ज्यादा लाेगाें काे नाक, आंख, ब्रेन और दांत में ब्लैक फंगस हुआ है।

आंख में जिन लाेगाें काे ब्लैक फंगस हुआ है उनमें 20-25% का विजन प्रभावित हुआ
ब्लैक फंगस के जितने मरीज एडमिट हुए हैं उनमें करीब 50-60 फीसदी काे आंख में ब्लैक फंगस है। इसकी वजह यह है कि वायरस नाक के साइनस से प्रवेश करता है। फिर वहां से आंख में पहुंच जाता है। आंख में जिन लाेगाें काे ब्लैक फंगस हुआ है उनमें 20-25 प्रतिशत का विजन प्रभावित हुआ है। ऐसे मरीज जिनका विजन प्रभावित हुआ है उनमें करीब 10 प्रतिशत से कम मरीजाें का एम्स और आईजीआईएमएमस मेंआपरेशन किया गया है। एम्स में फिलहाल ब्लैक फंगस के कुल 90 मरीज हैं जबकि पीएमसीएच में 22 तथा सबसे अधिक पीएमसीएच में 123 मरीज ब्लैक फंगस के हैं।

एम्स के डाॅ. अमित राज ने कहा-4 मरीजाें का आपरेशन किया गया
एम्स के नेत्र विभाग के हेड डाॅ. अमित राज ने बताया कि जिन मरीजाें काे ब्लैक फंगस हुआ है उनमें सबसे ज्यादा यानी 50 से 60 फीसदी आख में ब्लैक फंगस के मरीज हैं। इनमें चार-पांच का अाॅपरेशन किया गया है। वह इसलिए कि इनकी राैशनी प्रभावित हाे गई थी या करीब-करीब खत्म हाे गई थी। आईजीआईएमएस के नेत्र विभाग के हेड डाॅ. विभूति प्रसन सिन्हा का कहना है कि जितने भी आख के ब्लैक फंगस के मरीज एडमिट हैं उनमें 20 से 25 फीसदी मरीजाें की राैशनी कम हुई है। उनका आपरेशन किया गया है। लाेगाें काे पैनिक हाेने की जरूरत नहीं है।
आँख में ब्लैक फंगस के प्रमुख लक्षण
जब आंख से जब दाे-दाे चीज दिखने लगे। आंख बड़ा हाे जाए। आंख तिरछा हाे जाए।आंख की पलक गिर जाए।
ये फंगस के लक्षण नहीं हैं
आंख में कीचड़ आना।मामूली रूप से आंख का लाल हाे जाना। आंख आना या पानी गिरना
Input: dainik bhaskar





