बिहार के कई इलाकों में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. मानसून के बिहार में प्रवेश करने के बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे बारिश से अब कई जिले में तो बाढ़ के हालात बनने लगे हैं.
#Orange Flood Bulletin issued by CWC, #NewDelhi for Rivers #Gandak & #Burhigandak in #Bihar is appended. @ndmaindia @ndrfpatna @NDRFHQ @PIBPatna @CWCOfficial_GoI @BsdmaBihar pic.twitter.com/mLYOx3KyHz
— Central Water Commission Official Flood Forecast (@CWCOfficial_FF) June 16, 2021
केंद्रीय जल आयोग ने बिहार के गोपालगंज जिले के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. आयोग ने बुधवार को ऑरेंज बुलेटिन जारी कर बताया कि बिहार के कुछ हिस्से में बाढ़ की स्थिति बन रही है.

सीडब्लूसी ने कहा कि बिहार के गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिला है. 62.4 मीटर के स्तर पर बढ़ती हुई प्रवृत्ति के साथ नदी बह रही थी जो कि 62.22 मीटर के खतरे के स्तर से 0.18 मीटर ऊपर और 64.36 मीटर (2020-07-24)) के अपने पिछले एचएफएल से 1.96 मीटर नीचे है.
Input: zee media






