भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) और गानों में अश्लीलता (Vulgarity) पर भोजपुरी सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) और गोरखपुर से सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी (Bhojpuri) को आठवीं अनुसूची में शामिल कराए जाने को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं साथ ही भोजपुरी भाषा की मर्यादा को बचाने के लिए कड़े कानून बनाने और अश्लीलता पर रोक लगाने को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं. चाहे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हों या बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar). पत्र के जरिए भोजपुरी समाज में फैल रही भाषायी गंदगी को दूर करने के लिए प्रयास करने को कहा है.

रवि किशन ने कुछ दिनों पहले एक पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और संस्कृति मंत्रालय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी भेजा था. न्यूज 18 के डिजिटल प्लेटफार्म पर सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने की बात कही.

सवाल- ऐसे बिगड़े भाषायी माहौल में भोजपुरी अपना रास्ता कैसे तय कर पाएगी?

सबसे पहले सबके प्रणाम, भोजपुरी के पुराना इतिहास बा. भिखारी ठाकुर से लेकर अब मालिनी अवस्थी तक भोजपुरी के अच्छा दिशा रहल बा. कुणाल जी से लेकर कई कलाकारों ने अपने अभिनय से इसे सींचा है..और बड़ बात इ बा कि फिल्म कब होई गवना हमार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजल गईल..पहिला भोजपुरी सिनेमा मॉरिशस पहुंच गईल…फिर हम एगो फिल्म में काम कइलीं नाम रहे पंडित जी बताईं बियाह कब होई…जेकरा में लहंगा अउर रिमोट वाला गाना रहे जेकरा खातिर हम क्षमा चाहेलीं…लेकिन एलबम के नया दौर में जे गाना परोसल जात बा उ ठीक नइखे…लोग कहेलन का हो का इहे बा भोजपुरी…बड़ा खराब लागेला…एकरा रोकना जरुरी बा.

सवाल- जो एलबम तबका है उसमें कई अभिनेता भी हैं. उनका कहना इस बात को लेकर है कि जब इतनी ही गंदगी है तो लोग मिलियन में देख भी रहे हैं!

अइसन गाने गावे से पैसा गाड़ी, घोड़ा खूब होई लेकिन समाज इहो पूछी कि पैसा कमौउल, भोजपुरी साहित्य के कहां पहुंचवला, भाषा के कहवां पहुंचवला…बुरा लगत होई जानेलीं हम…लेकिन न्यूज़ 18 के दर्शक सबन से अपील बा कि एकरा रोके के होई…परसेप्शन सेट नइखे होए दीं कि यही भोजपुरी बा…

सवाल- आपकी इस मुहिम में अबतक किस किस कलाकार का साथ मिला है?

मालिनी अवस्थी, शारदा सिन्हा से लेकर कई ऐसे कलाकार हैं जो जुड़े हैं और बहुत बड़ा तबका हमार साथ बा..भोजपुरी के साथ बा…मैथिली ठाकुर ने तहलका मचा देलीं…चटकदार से हिट हो जाला लेकिन संस्कृति मिट जाला…इ ध्यान देवे के होई…

सवाल- प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर क्या कहते हैं पीएम मोदी?

सबसे पहले कहते हैं कैसे हैं महादेव आपके…हम त पगला के हक कर जालीं…बहुत बड़ी शख्सियत बाड़ें…कलाकार के तौर पर सब कुछ बा मगर ऐसे लीडर पर सबकुछ त्याग करने का जी करता है…दिव्य बाड़ें प्रधानमंत्री.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *