सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों को सोमवार को कई सौगातें दीं। इनमें सबसे महत्‍वपूर्ण सौगात दिल्‍ली में एक नए ठिकाने के रूप में बिहार सदन का उद्घाटन करके उन्‍होंने दी। इसके साथ ही उन्‍होंने भवन निर्माण विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस समारोह में दिल्ली स्थित 10 मंजिला बिहार सदन का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार से बड़ी संख्‍या में लोग इलाज कराने दिल्‍ली जाते हैं। अब उन्‍हें वहां कोई परेशानी नहीं होगी।

Image

बिहार सदन की नींव दो साल पहले सीएम नीतीश ने ही रखी थी। यह भवन दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-19 में करीब दो एकड़ में लगभग 78 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसकी 10 मंजिलें हैं और इसमें 108 कमरे हैं। इसके अलावा इसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ वीवीआईपी के लिए आठ अलग-अलग सूइट्स हैं। कैबिनेट मंत्रियों के लिए भी छह सूइट्स बनाए गए हैं।

भूकंप रोधी बिहार सदन में होगा सोलर उर्जा का उपयोग

बिहार सदन भूकंप रोधी है। इसमें सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। इसमें बिहार भवन में विभागों के लिए अलग-अलग कार्यालय भी बनाया गया है। बिहार सदन के अलावा सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को करीब 1411 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही उन्‍होंने 725.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 12 विभागों के 73 भवनों का भी शिलान्यास किया। सीएम नीतीश ने अररिया, मधेपुरा, बेतिया, किशनगंज और गोपालगंज के इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही पटना, मोतिहारी, औरंगाबाद, लखीसराय में पांच सर्किट हाउस का भी उद्घाटन किया।

खास मौजूदगी

इस वर्चुअल समारोह में मुख्‍य रूप से राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ, बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और कई अन्‍य मंत्री मौजूद रहे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *