जब भी मौका मिलेगा हमलोग बीजेपी को छरप जाएंगे और नीतीश कुमार को देश का पीएम बनाएंगे. ये बाते जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने कही है. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने दावे के साथ कहा कि कांग्रेस, आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है. बड़े पैमाने पर ये लोग जेडीयू में आने वाले हैं. समय आने पर सबकुछ क्लीयर हो जाएगा.

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि फिलहार बीजेपी-जेडीयू के बीच गठबंधन है. लेकिन जैसे ही मौका मिलेगा तो हमलोग नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे. वो पीएम मटेरियल है, उन्हें प्रधानमंत्री पद की ऊंचाई तक जाना चाहिए. हमलोग इसकी ताक में हैं, मौका मिलते ही हमलोग उनको पीएम बनाएंगे.

इसके पहले भी जेडीयू नेताओं की ओर से इस तरह की बाते उठती रहती है. पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने इस तरह की बात कही थी. इनमें से एक ने बजापते नीतीश कुमार को पत्र लिखा था. जिसमें उसने 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम के तौर पर सामने आने की गुहार लगायी थी.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *