मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य का मौसम अगले कई दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा। एक जुलाई तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद दो दिनों का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मानसून पूरी तरह से एक्टिव है इस कारण से एक जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज व वज्रपात का खतरा होगा। मौसम खराब होने पर लोगों को खुले आसमान में नहीं रहने को लेकर अलर्ट किया गया है।

पटना से लेकर अन्य इलाकों में अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना और उसके आसपास के भागों के साथ बिहार के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर मध्य और उत्तरी पश्चिमी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसके प्रभाव से बारिश और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में लोगों को अलर्ट किया गया है कि इस मौसमी घटना से वह सावधान रहें जिससे कोई जन हानि नहीं होने पाए।

पूर्वी चंपारण को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह 11 बजे तक हल्की मध्यम बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात का खतरा है। मौसम विभाग ने इस जिले के कुछ हिस्सों को लेकर यह चेतावनी जारी की है और कहा है कि सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरती जाए। सीतामढ़ी, नालंदा जिले के कुछ भागों को लेकर भी मौसम विभाग की चेतावनी है।

ऐसे बदल रहा मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और उससे सटे भागाों पर हवा का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। वह रविवार को समुद्र तल से 31 किलो मीटर उंचाई पर उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास पर बना हुआ है। रडार छवि से यह पता चल रहा है कि पूरे राज्य में दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रभाव हो रहा है। उप-ग्रहीय छवि से भी संकेत मिल रहे हैं कि बिहार की राजधानी पटना सहित दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य उत्तर मध्य एवं उत्तरी पश्चिमी भागों पर बादल छाएं हुए हैं। इसके प्रभाव से बारिश के साथ तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इस प्रकार से उत्पन्न मौसमीय घटना से आम लोगों को सचेत रहने की दी जाती है।

27 दिनों में सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिनों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मानसून की गतिविधि पूरे बिहार में अभी भी पूरी तरह से सक्रिय है। इस कारण से मौसमी घटना का असर भी पड़ रहा है। एक जून से 27 जून तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सामान्य बारिश 138% अधिक वर्षा इन 27 दिनों में रिकॉर्ड की गई है। अब तक 27 दिन में 321.6 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मध्यम वर्षा और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

उत्तर पश्चिम बिहार में मौसम

उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

उत्तर मध्य बिहार में मौसम

उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया है।

उत्तर पूर्व बिहार में मौसम

उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में ब्लू अलर्ट किया है। यहां कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया है।

दक्षिण पश्चिम बिहार में मौसम

दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। यहां मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट किया है। चेतावनी एक दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर है।

दक्षिण मध्य बिहार में मौसम

दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में ग्रीन अलर्ट है। यहां कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक से दो स्थानों पर गरज के साथ आकशीय बिजली का अलर्ट किया है।

दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम

दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में ग्रीन अलर्ट है। यहां कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज व आकाशीय बिजली का खतरा है।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *