गौतम दुबे : बैरगनिया। बैरगनिया-गौर नेपाल भारत मुख्य बॉर्डर को एसएसबी के दुआरा पैदल आने-जाने के लिए खोल दिया गया है। बताते चले कि बैरगनिया ,गौर बॉर्डर पर दो भारतीय ट्रक को नेपाल के जनता के दुआरा रोककर बॉर्डर खोलने की मांग आज अहले सुबह से कर रहे थे।साथ ही भारतीय जनता भी होर हंगामा कर रहे थे।एसएसबी आवाजाही रोकने के साथ अपने विभाग के वरीय अधिकारियों को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया था।

इधर मीडिया कर्मियों ने भी सीतामढ़ी डीएम को भी स्थिति की जानकारी दी थी कि बोर्डर पर तनाव व्याप्त है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।बहरहाल तत्काल प्रभाव से मुख्य बॉर्डर को अभी अभी तकरीबन 5 बजे खोल दिया गया फलस्वरूप बॉर्डर पर फंसे हजारो लोग अपने अपने गंतव्य को चले गए है।

बैरगनिया के एसएसबी 20 वी वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के।आला अधिकारी के आदेश पर बॉर्डर को खोल दिया गया है लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए और जांच कर के आने जाने दिया जा रहा है।बहरहाल कब तक लोगो को आने जाने दिया जाएगा ये अस्पत नही है।बॉडर के दोनों तरफ के बीच मे पानी आ जाने से लोग मुख्य मार्ग का रुख किया है नही तो भारत नेपाल की जनता कमर भर पानी हेल का नेपाल जाते रहे है और भारत मे आते रहे है।

एसडीओ सदर राकेश कुमार व डीएसपी रमाकांत उपाध्याय सोमवार को बैरगनिया बॉर्डर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान बॉर्डर खुल जाने से लोगों की आवाजाही होते देखी गयी है।

श्री कुमार ने बताया कि सीमा पर पैदल आवाजाही को लेकर उतपन्न समस्या की सूचना पर वरीय अधिकारी के आदेश पर पहुँचा हूं हालांकि बॉर्डर खुल चुकी थी इसलिए स्थिति सामान्य बन चुकी थी।इस दौरान एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार सिंह यह बताने की कोशिश करते रहे कि नेपाली लोगों ने ही समस्या उतपन्न की थी।भारतीय साइड से कोई समस्या नहीं थी हालांकि बॉर्डर खुल जाने से सीमांचल के लोगों ने राहत की सांस ली है।

maths-point-by-neetesh-sir

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *