पटना. भारतीय सिनेमा जगत के सर्वश्रेष्ट अभिनेताओं में से एक दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार (7 जुलाई) को निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे. 98 साल की उम्र में उन्होंने सुबह 7.30 बजे आखिरी सांस ली. दिग्गज एक्टर के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

Movie Legend Dilip Kumar passes into the ages - Rediff.com movies

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में लिखा, हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे. उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने संवेदना संदेश में कहा कि दिग्गज फिल्म अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार के निधन की सूचना से मैं मर्माहत हूं. वह अभिनय जगत के पारस थे. उनके निधन से फिल्म और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

Lata Mangeshkar prays for Dilip Kumar's good health on his 98th birthday

बता दें कि दिलीप कुमार बीते काफी दिनों से सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे. इसी के बीते  29 जून को उन्हें एक बार फिर से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे. उनके निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस भी गमगीन हैं.

दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा. दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) लगातार फैंस को उनका हेल्थ अपडेट शेयर करती जा रही थीं. बीते दिन ही उन्होंने कहा था कि अब दिलीप कुमार को एक बार फिर दुआओं की जरूरत है.

Source : News18

maths-point-by-neetesh-sir

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *