पटना. बिहार में मानसून (Monsoon) की बारिश लगातार जारी है. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. इससे कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. इस बीच मौसम विभाग (Weather department) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 7 से 9 जुलाई के बीच 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 7 जुलाई को कटिहार, बांका, मुंगेर और भागलपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. 7-8 जुलाई को सुपौल, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में बारिश हो सकती है. अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में 9 जुलाई को बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिहार के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इस बीच आज के लिए आपदा प्रबन्धन विभाग ने भी भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. इसके तहत पूर्वी चम्पारण के आदापुर, छौरादानों, बनकटवा, घोराशन, चिरैया, ढाका, बंजारिया, फेनारा, मधुबन, पीपराकोठी, पकड़ीदयाल,चकिया, मेहसी, कल्याणपुर के साथ ही पश्चिम चम्पारण के बीटाहा, जोगपट्टी, ठकराहन, नौतन, बेतिया में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं,  शिवहर के पुरणहिया, पिपराही, शिवहर सदर,  सीतामढ़ी के बैरगिाया, सुप्पी, रीगा, परसौनी, बेलसंड के अलावा मुजफ्फरपुर के साहेबगंज, मोतीपुर में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि राज्य के सभी जिलों में कभी भी बारिश हो सकती है. स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव के कारण बारिश हो सकती है. पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय सहित दक्षिण-पूर्व बिहार में भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अगले 12 घंटे में गरज के साथ बारिश के आसार हैं. हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में भी यह स्थिति बन सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, एक अन्य ट्रफ रेखा बिहार से तटीय ओडिशा तक झारखंड होकर जा रही है. इसके प्रभाव से 24 से 48 घंटे में तराई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार में वज्रपात, मेघ गर्जन और बारिश की स्थिति बन सकती है.

सेटेलाइट से मिली तस्वीरों से पता लगता है कि पटना सहित पूरे दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार के ऊपर संवहनीय बादल बने हुए हैं. ये बादल कभी-कभी भारी वर्षा के कारक होते हैं. साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन की स्थिति भी इन इलाकों में बन सकती है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी बारिश व वज्रपात वाले जिलों में बारिश के दौरान घरों से न निकलने की अपील की है.

Source : News18

maths-point-by-neetesh-sir

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *