केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम को 6 बजे होना है. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में होने वाला ये पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार है. इस बार कई युवाओं को मौका मिल सकता है. बुधवार सुबह से ही हलचल बढ़ गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार सुबह से ही कई नेताओं का आना जारी है. माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी संभावित मंत्रियों से बात कर रहे हैं. पीएम मोदी सभी मंत्रियों को कुछ मंत्र देंगे.

कैबिनेट विस्तार से पहले कौन-कौन पीएम आवास पहुंचा है…

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया

2. सर्वानंद सोनोवाल

3. अजय भट्ट

4. कपिल पाटिल

5. शांतनु ठाकुर

6. पशुपति पारस

7. नारायण राणे

8. मीनाक्षी लेखी

9. शोभा करांडलजे

10. अनुप्रिया पटेल

11. हिना गावित

12. अजय मिश्रा

13. सुनीता दुग्गल

14. भागवत कराड

15. भारती पवार

नए मंत्रियों को शामिल करने के अलावा केंद्रीय कैबिनेट में कुछ मंत्रियों को प्रमोट भी किया जा सकता है. अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला को कैबिनेट में प्रमोशन मिल सकता है.

आपको बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों पर फोकस किया जा सकता है, साथ ही मिशन 2024 के हिसाब से टीम को तैयार किया जा रहा है.

यही कारण है कि कैबिनेट विस्तार में युवा चेहरों को मौका दिया जा रहा है, इसके साथ ही जातीय समीकरण भी साधा जा रहा है. कैबिनेट में एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय के नेताओं को जगह मिल सकती है.

Source : Aaj Tak

maths-point-by-neetesh-sir

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *