लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और आरजेड़ी नेता तेजप्रताप यादव अब बाजार में रामदेव बाबा के टक्कर में देशी प्रोडक्ट उतारे हैंं. तेजप्रताप ने इसकी शुरुआत ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ अगरबत्ती बनाने से की है. बाजार में सारे प्रोडक्ट LR के नाम से ब्रांडिंग की गई है. लारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से लालू-राबड़ी के नाम से मानी जा रही है, जिसे छोटे रूप में लारा कहा जाता है. सारे प्रोडक्ट की खासियत है कि सभी को नेचुरल और हर्बल रूप से तैयार किया जा रहा है. अब कई तरह के साबुन भी तैयार किये जा रहे है. यहां काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि सभी साबुन कई तरह के फूल से ही तैयार किये जा रहे है.

फूलों से तैयार किया जा रहा है अगरबत्ती और प्रोडक्ट

तेजप्रताप के दावे के मुताबिक, लारा कंपनी द्वारा तैयार किये जा रहे सभी प्रोडक्ट हर्बल और नेचुरल तरीके से तैयार किया जा रहा है. वायरल हो रहे एक वीडियो में आरजेड़ी कार्यकर्ता के साथ तेजप्रताप यादव सभी प्रोडक्ट की जानकारी दे रहे है. लालू के अंदाज में भाषण देने वाले आरजेड़ी कार्यकर्ता कृष्णा यादव सभी प्रोडक्ट की जानकारी देते हुए बता रहे है कि LR के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ अगरबत्ती भी बनाई जा रही है जो बाजार में सबके लिए उपलब्ध है. पटना में इसके लिए बड़े शो रूम भी खोलने की तैयारी है जहां सभी प्रोडक्ट को बेचा जाएगा.

लालू-राबड़ी ब्रांड के नाम से तेजप्रताप कर रहे हैं अगरबत्ती का बिजनेस -  tejpratap setup lr agarbatti industry in patna | Bihar News

लालू के खटाल में हो रहा उत्पादन

लारा के नाम से बनाये जा रहे सारे प्रोडक्ट लालू प्रसाद यादव के पुराने उस खटाल में तैयार हो रहे जहां बड़े संख्या मे लालू गाय पालते थे. इस खटाल में लालू प्रसाद के सैकड़ो गाय हुआ करती थी, जो हमेशा चर्चा में रहा करती थी. यहां से हजारों लीटर दूध हर दिन बाजार में जाता था. लालू प्रसाद मुख्यमंत्री रहते और उसके बाद के सभी अक्सर यहां जाया करते थे. यहां बड़े संख्या में कारीगर लगाए गए है, जो दिन रात काम कर प्रोडक्ट तैयार कर रहे है.

Lalu Son Tejpratap Yadav Becomes Businessman; Tejpratap Setup LR Agarbatti  Industry In Patna; Tejpratap Latest News | पटना में 'लालू खटाल' में शुरू  किया कारोबार, मंदिरों पर चढ़े फूलों से तैयार की

Source : News18

maths-point-by-neetesh-sir

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *