बगहा से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है. यहां एक महिला अपने बढ़ते बालो से परेशान है. बाल 16 फिट लंबे हो गए हैं और अब महिला सरकार से मदद की गुहार लगा रही है.

मामला भैरोगंज के कपरधिक्का गांव का है, जंहा सुनैना देवी अपने बढ़ते बाल से परेशान हैं. बाल दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिससे महिला कमजोर हो गई है. बाल के रख रखाव में 12 शैम्पू का प्रतिदिन खर्च लग रहा है. महिला सरकार से यह मांग कर रही है कि बढ़ते बालों की जांच की जाए. वह अस्वस्थ होती जा रही है. बालों को हाथ से पकड़ गोद मे लेकर चलना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, महिला बताती है कि जब वह एक बच्चे की मां बनी तबसे अचानक बाल बढ़ने लगे और आज तक बाल बढ़ते जा रहे हैं. वह कई बार बाल काट चुकी है लेकिन अब बालो को नही काट रही है और सरकार से बढ़ते बालो की जांच की मांग कर रही है. महिला बेहद ही गरीब परिवार से है और मेडिकल जांच की मांग कर रही है.

बता दें कि महिलाएं अपने बालो को श्रृंगार से जोड़ कर देखती हैं. उनकी चाहत होती है कि उनके बाल लंबे और घने हो लेकिन भैरोगंज की सुनैना देवी के लिए उनके बढ़ते बाल परेशानी का सबब बन गए हैं.

Input: zee media

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *