इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (Institute of Banking Personnel Selection) ने विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इन बैंकों में है नौकरी का मौका 

एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और कैनरा सहित अन्य सरकारी बैंक में क्लर्क के पदों पर नौकरी कर पाएंगे. इस प्रक्रिया में बैंकों में क्लर्क के कुल 5858 रिक्त पदों को भरने को योजना है. इसके लिए चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता

देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन वाले इच्छुक उम्मीदवार के पास  ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर में डिग्री या डिप्लोमा होना भी जरूरी है.

आयु सीमा 

इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र  20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम उम्र की सीमा में OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष और SC व ST वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट मिलेगी. वहीँ, दिव्यांग वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जा रही है. इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 175 रुपए है, जबकि अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपए आवेदन फीस है.

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन शुरू होने की डेट– 12 जुलाई 2021
लास्ट डेट -1 अगस्त 2021
प्रारंभिक परीक्षा ट्रेनिंग की डेट – 16 अगस्त 2021
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित डेट –  28 अगस्त 2021 से  4 अगस्त 2021
मुख्य परीक्षा की डेट – 31 अक्टूबर 2021

Input: zee media

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *