पटनाः शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्य के 400 नियोजन इकाइयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी है. बिहार में प्रारंभिक स्कूलों के लिए 94 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हो रही है. कई जिलों से लगातार काउंसिलिंग में शिकायत मिल रही थी. बताया जा रहा है कि कई जगह हंगामे के बाद वीडियो फुटेज खंगालकर यह कार्रवाई की गई है.

bihar teacher appointment in 400 planning units canceled education minister Vijay Kumar Chaudhary ordered an inquiry ann

रद्द नियोजन इकाइयों में नए सिरे से चलेगी नियुक्ति प्रक्रिया

दरअसल, बिहार में 4,800 नियोजन इकाइयों में नियुक्ति प्रक्रिया चली, इनमें से 4,400 में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है. बिहार में पांच जुलाई से 12 जुलाई तक राज्य में प्रारंभिक स्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई है, जिनमें अब तक 17 हजार शिक्षकों का चयन हुआ है. काउंसिलिंग के बाद भी 10229 पद रिक्त रह गए हैं. रद्द नियोजन इकाइयों में नए सिरे से नियुक्ति की प्रक्रिया चलेगी.

गड़बड़ी सामने आने के बाद अब शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गड़बड़ी करने में जो भी शामिल हैं सब पर कार्रवाई होगी. विभाग का कहना है कि एक अभ्यर्थी ने कई जगहों पर आवेदन दे दिया, लेकिन साफ निर्देश दिया गया था कि कोई भी अभ्यर्थी दो जगह की काउंसिलिंग में भाग लेंगे तो उनको वैध नहीं माना जाएगा. इसके बाद भी कई जगहों से गड़बड़ी हुई है.

Source : ABP News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *