पंचायत चुनाव को लेकर सभी जिलों को 20 जुलाई तक ईवीम मंगाने का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 8 जिलों में अभी ईवीएम नही पहुचा है। इन में दो जिलो सहरसा और शेखपुरा में अभी विशेष टीम ईवीएम लाने के लिए संबंधित राज्यों के लिए भेजी गई है। जबकि पटना सहित छह ज़िलों के लिए ईवीएम लाने गयी टीम अभी रास्ते में है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को सभी ज़िलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक कुमार ने की।

बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने बताया कि 30 जिलों में ईवीएम दूसरे राज्यों से मंगाया जा चुका है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, बक्सर और पूर्वी चंपारण में ईवीएम अभी नही पहुचा है। इन ज़िलों की टीम लौटने के क्रम में रास्ते में है। जबकि दो जिलों के लिए ईवीएम लाने अभी टीम गयी है। इनमें सहरसा के लिए पश्चिम बंगाल से ईवीएम लाया जाना है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में 20 जुलाई तक ईवीएम मंगा लेने को कहा गया है। राज्य में कुल 1 लाख 88 हजार ईवीएम लाने का लक्ष्य निर्धारित है।

आयोग ने ज़िलों में सभी छह पदों के आरक्षण रोस्टर को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है। नगर निकायों में पंचायतों के विलय के बाद पदों का आरक्षण रोस्टर का पुनर्निधारण किया जाना है। पंचायत चुनाव के दौरान चार पदों के लिये ईवीएम से और दो पदों पंच और सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाना है।
सचिव श्री राम ने बताया कि बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर सभी जिलों को बैलट बॉक्स की मरम्मत शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। हालांकि अधिकांश ज़िलों में बॉक्स की मरम्मत की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। आयोग के अनुसार मतदाता सूची में नगर निकाय में शामिल मतदाताओं के नाम हटाये जाने के भी निर्देश दिए गए है। इस संबंध में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी व जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Input: live hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *