खतरनाक कोरोना वायरस की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन देश को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर पर कब्जा जमाया है।

वे वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इसके अलावा भारत के स्टार शूटर सौरव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पॉजीशन हासिल करके फानइल में जगह बनाई।
#OlympicGames | Mirabai Chanu wins silver in Weightlifting Women's 49kg category, India open tally in Tokyo Olympics. pic.twitter.com/0cBsnkaKU4
— ANI (@ANI) July 24, 2021
आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है।







