रोहतास जिले के नोखा प्रखंड मुख्यालय में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा ‘प्रखंड विकास सह लोक शिकायत निवारण शिविर’ लगाया गया था। शिविर के दौरान बारिश होने लगी। डीएम ने रिमझिम बारिश में भींगते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। समस्या सुनने के दौरान डीएम की नजर एक दिव्यांग फरियादी पर पड़ी। जिसके बाद डीएम ने जमीन पर बैठकर उनकी समस्या सुनी।

बता दें कि इस लोक शिकायत निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ आदि को 2 अगस्त से ही ब्लॉक परिसर में काउंटर स्थापित कर विभिन विभागों से संबंधित आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया था। उक्त के क्रम में, इस शिविर के निमित्त पूर्व में कुल 484 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 320 आवेदनों का निष्पादन प्रखंड स्तर से कर लिया गया। जबकि शेष 164 आवेदनों के निष्पादन की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। आज शिविर के दौरान भी जिलाधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 458 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे 60 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया जबकि शेष पर कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभाग प्रधानों को निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा सभी विभाग प्रमुखों से अगले 14 दिनों की समयावधि के पश्चात की जाएगी।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *