लाकडाउन की आड़ में बिहार की सड़कों पर चलने वाले सार्वजनिक वाहनों का किराया बेहिसाब बढ़ गया है। बस-आटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूली को लेकर सरकार को खूब शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए शनिवार को राज्य के सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसमें 425 बसों की जांच की गई, जिसमें 74 बसों पर मनमाना भाड़ा वसूली की शिकायत के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया, जबकि 10 बसों को जब्त किया गया।

आधी सीटों पर यात्री बैठाने की अनुमति

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में 50 फीसद से अधिक यात्रियों के परिवहन पर रोक लगाई गई है। इसकी जांच के साथ मनमाना भाड़ा वसूलने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर आटो एवं बसों में मास्क व शारीरिक दूरी की भी जांच कर कार्रवाई की गई।

यात्रियों से लिया गया फीडबैक

जांच के क्रम में यात्रियों से किराये से संबंधित फीडबैक भी लिया गया। जांच पदाधिकारी ने बस कंडक्टर एवं आटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यथोचित किराया ही यात्रियों से लें। मनमाना किराया वसूली की शिकायत मिलने पर वाहन को सीज भी किया जाएगा। सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को जांच अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *