प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर भागलपुर आईं हुई हैं। बुधवार को कहलगांव के किशनदासपुर और पीरपैंती के टपुआ गांव में बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद पुष्पम प्रिया भागलपुर एयरपोर्ट (Bhagalpur Airport) पहुंची। यहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए सरकार पर निशाना साधा।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि भागलपुर एयरपोर्ट की मांग हमने एक साल पहले की थी। लेकिन वो आज भी बंद है। सभी जिलों में एक कॉमर्शियल एयरपोर्ट बनाना, हमारी पार्टी मेनिफेस्टो में है। इसके पीछे का कारण भी हमने बाताय था। उन्होंने कहा कि इससे अर्बन इकोसिस्टम में इकॉनॉमिक ग्रोथ तो होती है। साथ में रोजगार सृजन का केंद्र बन जाता है। आज नहीं हुआ तो कोई नहीं लेकिन हम इसे पूरा करेंगे।

इससे पहले वो भागलपुर के कहलगांव पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि बाढ़ सरकारी लूट का अवसर है, जिसे सरकार उत्सव के रूप में मनाती है। मानें, पुष्पम प्रिया चौधरी ने अप्रत्यक्ष रूप से इसे आपदा में अवसर करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार और नकली नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं। जीत जाने के बाद वे पांच साल के लिए गायब हो जाते हैं। सरकार का काम होता है कि लोगों की मदद करें, उनकी समस्याओं को दूर करें। लेकिन नेताओं को यह फुर्सत नहीं होती है कि जनता किस हालात में हैं।

बता दें कि भागलपुर एयरपोर्ट की मांग जिलेवासी लंबे समय से कर रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर इंटरनेट मीडिया पर भी मांग की जाती रही है। हाल ही में हैश टैग भागलपुर एयरपोर्ट कीवर्ड के साथ कैंपेन भी चलाया गया। इस कैंपेन में भागलपुर ही नहीं, इसके आसपास के जिले जैसे कटिहार, मुंगेर, बांका और जमुई आदि जिले के लोगों ने भी ट्वीट किया। लोगों का कहना है कि स्मार्ट शहर भागलपुर से विमानों का आवागमन शुरू होने से हमें सहूलियत मिलेगी।

Input: Dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *