काेराेना के तीसरी लहर आने की आशंका के बीच पटना और गया एयरपोर्ट पर बचाव की काेई तैयारी नहीं रखी गई है। दोनों हवाई अड्‌डों पर किसी भी राज्य से आने वाले विमान यात्रियाें के लिए आरटीपीसीआर, ट्रू नेट या रैपिड एंटीजन काेराेना टेस्ट निगेटिव रिपाेर्ट काे जरूरी नहीं रखा गया है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब आदि राज्याें में काेराेना संक्रमण में कमी नहीं हुई है, जिसके कारण पटना से इन राज्यों के लिए निकलने के 72 घंटे के अंदर का आरटीपीसीआर रिपाेर्ट या काेराेना वैक्सीन के दाेनाें डाेज का प्रमाणपत्र रखना जरूरी है।

बिहार के दूसरे प्रमुख शहर गया के एयरपोर्ट से सिर्फ कोलकाता की उड़ान है और वहां से उड़ान भरने के लिए भी इन्हीं दोनों में से कुछ साथ रखना है, हालांकि कोलकाता से आने वाले यात्रियों से इसकी मांग नहीं की जा रही है। वहीं, नया शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट में कोरोना से बचने के इंतजाम दिखते हैं, जहां विमान से उतरने वालों से निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है।

दिल्ली और गुजरात भी बिहार की राह पर

देश की राजधानी दिल्ली के अलावा गुजरात में भी किसी एयरपाेर्ट पर लैंड करने के लिए किसी रिपाेर्ट की जरूरत नहीं है। दिल्ली एयरपाेर्ट पर यात्रियाें का रैंडमली चेकअप किया जाता है।

दरभंगा में जरूरी लेकिन गया में भी नहीं मांग रहे प्रमाणपत्र

पटना एयरपाेर्ट से असम, महाराष्ट्र, झारखंड, केरल, गाेवा, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, बंगाल जाने वाले यात्रियाें के लिए 72 घंटे पहले का आरटीपीसीआर जरूरी है। अगर यात्री ने काेराेना वैक्सीन के दाेनाें डाेज ले लिए हैं ताे उन्हें निगेटिव रिपाेर्ट की जरूरी नहीं है। बिहार से ओडिशा, श्रीनगर, जम्मू, पाेर्टब्लेयर जाने के लिए 48 घंटे के अंदर की निगेटिव रिपाेर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र जरूरी है। बिहार आने वालों को राहत के सवाल पर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 2 महीने पहले राहत दी गई थी, अब फिर से निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाण जरूरी कर देंगे।

राज्य में कोरोना के 16 नए मरीज मिले, 26 जिलों में एक भी केस नहीं

बिहार में कोरोना के 16 नए मरीज बुधवार को मिले हैं। सबसे अधिक 2-2 मरीज मधुबनी, मुजफ्फरपुर व सुपौल में मिले हैं। 26 जिलों में कोई भी नया संक्रमित नहीं मिला है। पटना समेत 9 जिलों में सिर्फ 1-1 नया कोरोना मरीज ही मिला है। राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यह दूसरी बार है जब इतने कम मरीज मिले हैं। इससे पहले 16 अगस्त को 14 नए मरीज मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 144632 सैंपल की जांच की गई है। कोरोना से 32 लोग ठीक हुए हैं। राज्य का रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत है। अब सक्रिय मरीज 187 रह गए हैं। सबसे अधिक 23 मरीज पटना में सक्रिय हैं। कोरोना से बुधवार को भी किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना से मौतों की कुल संख्या 9649 है। अबतक 725534 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 715697 लोग ठीक हो चुके हैं। एनएमसीएच में कोरोना और ब्लैक फंगस के एक-एक मरीज का ही इलाज चल रहा है। एम्स में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

पड़ाेसी राज्य झारखंड, बंगाल, यूपी में अनिवार्य

बिहार के पड़ाेसी राज्याें की बात करें ताे बंगाल के किसी भी एयरपाेर्ट पर लैंड करने वाले किसी भी स्टेट के यात्री के लिए 72 घंटे पहले का आरटीपीसीआर रिपाेर्ट जरूरी है। वैक्सीन का दाेनाें डाेज ले चुके यात्रियों के लिए यह जरूरी नहीं है। रांची एयरपाेर्ट पर भी यह प्राेटाेकाॅल है जबकि यूपी में केवल महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, गाेवा, आध्रप्रदेश से आने वाले हवाई यात्रियाें के लिए 72 घंटे के अंदर की निगेटिव रिपाेर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूरी है। देश के करीब-करीब सभी एयरपाेर्ट पर 2 साल के बच्चे के लिए किसी तरह की रिपाेर्ट की जरूरत नहीं है।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *